BREAKING

Jaunpur News: सेवा भारती द्वारा "किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग" का भव्य शुभारंभ

जौनपुर में सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का दिव्य संगम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन 'सेवा भारती समिति काशी प्रान्त द्वारा आयोजित, सेवा भारती जिला जौनपुर एवं जौनपुर विभाग द्वारा संयोजित, "किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग" का शुभारंभ मां दुर्गा विद्यालय, सिद्धिकपुर में वैदिक मंत्रोच्चार, भूमि पूजन एवं हवन-पूजन के साथ अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। यह विशेष प्रशिक्षण वर्ग बालिकाओं एवं किशोरियों के सर्वांगीण विकास, संस्कार संवर्धन, स्वावलंबन, आत्मविकास, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने के पावन उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है जो 29 मई 2026 को संपन्न होगा। 

सेवा भारती समिति के किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ अवसर पर यज्ञ-हवन के माध्यम से प्रशिक्षण वर्ग के सफल, अनुशासित एवं संस्कारमय संचालन हेतु मंगलकामनाएं की गईं। इस दौरान सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति, सेवा एवं भारतीय संस्कृति की दिव्यता से ओतप्रोत हो गया।

हवन पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय जिला संघचालक डॉ० सुभाष सिंह एवं विभाग अध्यक्ष डॉ० तेज सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री देवेश गुप्ता, संरक्षक डॉ विनोद कनौजिया, नारायण चौरसिया, राजीव सिंह जिला सेवा प्रमुख, रोहित मिश्र विभाग महामंत्री , अमित भारत (पत्रकार), अरविंद गुप्ता पत्रकार, प्रचार प्रमुख सुधीर सिंह, संतोष कुमार, सिद्धार्थ सिंह,ओम प्रकाश मौर्य, दीपक सिंह, रजनीश, ओमित साहू, गौरव सिंह संदीप विश्वकर्मा,हर्ष चौरसिया सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 सेवा भारती समिति काशी प्रान्त द्वारा आयोजित किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग को संचालित करने मे  मातृशक्तियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। संपूर्ण प्रशिक्षण वर्ग क्षेत्र संयोजिका शारदा जी के निर्देशन में वर्गाधिकारी वंदना सरकार जी, वर्ग करवाहिका नीतू सिंह जी,प्रांतीय मंत्री डॉ० संध्या सिंह, निशा सिंह, डॉ अंजू कनौजिया, आंतरिक व्यवस्था प्रमुख किरण सिंह, महिला प्रमुख स्वप्निल सिंह,तथा सुचिता सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, मीना यादव, डॉ रश्मि मौर्य, सुनीता यादव, विभाग मंत्री कुसुम जी, डॉ माधुरी सिंह, चमेली बहन जी, विमला सिंह सहित सम्मानित मातृशक्ति एवं पदाधिकारिओं द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संजय उपाध्याय को मिली जौनपुर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष की कमान

  प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ो उपस्थित किशोरियों के साथ-साथ मातृशक्तियों की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।  इस अवसर पर जिला संघचालक डॉ सुभाष सिंह ने कहा कि सेवा भारती जिला जौनपुर निरंतर समाज सेवा, संस्कार निर्माण एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक ऊर्जा पहुँचाने का कार्य कर रही है। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग से किशोरियों में आत्मनिर्भरता और राष्ट्रबोध की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें