BREAKING

Jaunpur News: लेदुका में 16 मई को जगद्गुरु शंकराचार्य की उपस्थिति में भव्य गविष्ट यात्रा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद के लेदुका क्षेत्र में 16 मई 2026, शनिवार को धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़ा भव्य आयोजन “गविष्ट यात्रा” आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर परम आराध्य देव, उत्तराम्नाय ज्योतिर्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन आगमन होगा। कार्यक्रम का आयोजन देवाधिदेव महादेव मां काली धाम प्रांगण, लेदुका, जौनपुर में सायं 3 बजे से किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और सनातन प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Jaunpur News Grand Gavistha Yatra in the presence of Jagadguru Shankaracharya on 16th May in Leduka

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को पूज्य महाराजश्री के दर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त होंगे। साथ ही गौ सेवा, सनातन संस्कृति और धर्म रक्षा का संदेश भी दिया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य आयोजक राजा राजेश्वर राजगुरु “जयशंकर दुबे” हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, धर्माचार्य एवं आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिव पीजी कॉलेज के प्रबंधक शिवधारी यादव का निधन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें