Jaunpur News: पूर्व प्रधानाचार्य शम्भूरतन सिंह का निधन, दी गई श्रद्धांजलि
नया सवेरा नेटवर्क
डोभी, जौनपुर। श्री गणेश राय इंटर कॉलेज डोभी के पूर्व प्रधानाचार्य अनुभवी प्रशासक व विकास पुरूष नाम से विख्यात शम्भू रतन सिंह बाबा का 91 वर्ष की आयु में शुक्रवार रात निधन हो गया। श्री सिंह की कॉलेज में 1958 में अंग्रेजी के प्रवक्ता पद पर नियुक्ति हुई थी। 1983 से 1996 तक वे विद्यालय के प्रधानाचार्य रहे। इस दौरान प्रबंध समिति के सहयोग से विद्यालय के नवनिर्माण में विशेष योगदान दिया। विद्यालय भव्य स्वरूप में प्रतिस्थापित हुआ। विशिष्ट प्रशानिक गुण के कारण विद्यालय जनपद में विशिष्ट स्थान रखता था। शनिवार सुबह पार्थिव शरीर विद्यालय परिसर पहुंचने पर विद्यालय के प्रबंधक प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र नारायण सिंह, राज नारायण सिंह, अम्बिका सिंह, प्रवक्ता शोभनाथ,विनय कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार औड़िहार के जौहर घाट पर किया गया।मुखाग्नि उनके पुत्र महेश नारायण सिंह ने दी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर महराजगंज में निकली भव्य शोभायात्रा
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

