BREAKING

Mumbai News: संजयभाई जीवनलाल शाह की श्री वर्धमान जंबूद्वीप ट्रस्ट में ट्रस्टी के रूप में नियुक्ति

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। जैन शासन की सेवा एवं तीर्थों के उत्थान के लिए समर्पित सेवाभावी व्यक्तित्व संजयभाई जीवनलाल शाह को श्री वर्धमान जंबूद्वीप ट्रस्ट तथा वर्धमान जैन पेढ़ी के ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस गौरवपूर्ण नियुक्ति से जैन समाज में हर्ष और आनंद की भावना व्याप्त है।

इस अवसर पर पन्यास प्रवर श्री अभयसागरजी महाराज साहेब के परम शिष्य रत्न, 108 फीट आदिनाथ दादा के प्रेरक, जंबूद्वीप, नागेश्वर, मांडवगढ़ एवं मणिभद्र तीर्थों के उद्धारक एवं मार्गदर्शक गुरुदेव प.पू. आ.भ. श्री अशोकसागरसूरीश्वरजी म.सा. तथा कार्यदक्ष विनयी प.पू. आ.म. श्री सौम्यचंद्रसागरसूरीश्वरजी म.सा. के पावन आशीर्वाद एवं प्रेरणा से सतीशभाई आर. शाह (ट्रस्टी) के करकमलों द्वारा श्री संजयभाई को ट्रस्टी-पत्र प्रदान कर विधिवत ट्रस्टी नियुक्त किया गया। 

इस गौरवशाली अवसर पर जैन समाज के अनेक अग्रणी एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। जिनमें श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ के संस्थापक अध्यक्ष जवाहरभाई मोतीचंद शाह, उपाध्यक्ष (महिला विभाग) अल्पा संजय शाह सहित परीन शाह, राजेन पारिख (डायमंड हॉल उपाध्यक्ष), जयंतीभाई शाह (उपाध्यक्ष, जैन पत्रकार संघ), प्रकाशभाई हेक्कड़ (सेक्रेटरी, भारत डायमंड बुर्स), समीर हेक्कड़, अमीष हेक्कड़, कल्पेशभाई हेक्कड़, प्रकाश मेहता एवं पीनल दोशी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

संजयभाई शाह के कुशल प्रशासन एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में जंबूद्वीप तीर्थ में यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे, जिनमें 150 से अधिक सुविधायुक्त कमरों वाली आधुनिक नवीन धर्मशाला, साधु-साध्वी भगवंतों एवं श्रावक-श्राविकाओं की आराधना हेतु नवीन उपाश्रय, यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन भोजनशाला जैसे भव्य प्रकल्पों का समावेश है। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों ने संजयभाई जीवनलाल शाह को इस नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। गणमान्यों की ओर से देव-गुरु-धर्म की कृपा से उनके मार्गदर्शन में जैन शासन की प्रभावना एवं तीर्थों का विकास निरंतर प्रगति करता रहे, यही मंगलकामना व्यक्त की गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूर्व प्रधानाचार्य शम्भूरतन सिंह का निधन, दी गई श्रद्धांजलि

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें