Jaunpur News: स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, अपूर्ण दस्तावेज वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में ’’यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हिकिल मैनेजमेंट पोर्टल ’’upisvmp" के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी। जिसमें जनपद समस्त स्कूली वाहन संचालित विद्यालय के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य सम्मिलित हुए। उक्त बैठक में ए0आर0टी0ओ0 द्वारा अवगत कराया गया कि पोर्टल पर कुल 1499 वाहन ऑनबोर्ड किये गये है जिसमें से 896 वाहनों के प्रपत्र पूर्ण है अवशेष 603 (परमिट, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण) वाहनों के प्रपत्र अपूर्ण है। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त स्कूल प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया कि प्रपत्र पूर्ण कराने के उपरान्त ही वाहनों का संचालन करें एवं वाहनों के मानकों-गति सीमा में वाहनों का संचालन करना, वाहनों का कलर पीले रंग का होना, प्रशिक्षित चालकों द्वारा ही स्कूली वाहन का संचालन करना, अपातकालीन मोबाइल नम्बर डिस्प्ले करना आदि।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 21 मई को होगी लेखपाल मुख्य परीक्षा, जौनपुर में बनाए गए 21 परीक्षा केंद्र
सभी स्कूल प्रबन्धक ग्रीष्मकालीन अवकाश में अपने वाहनों के प्रपत्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरान्त बगैर प्रपत्र पूर्ण किये हुए वाहन का संचालन किया जाता है तो उक्त विद्यालय एवं वाहन के विरूद्ध विधिसंगत कार्यवाही की जायेगी। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानन्द झा, समस्त उप जिलाधिकारी तहसील, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, जिला अग्निशमन अधिकारी, सी0ओ0 टैªफिक, सहायक यातायात निरीक्षक एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, यात्री/मालकर अधिकारी, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


