BREAKING

Jaunpur News: प्रधानों को पंचायत का प्रशासक बनाने की मांग हुई तेज

प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक बीडीओ को सौंपा 

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने प्रधानी चुनाव समय से कराए जाने तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कार्यालय में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता को सौंप प्रधानों को पंचायत का प्रशासक नियुक्त करने की मांग को उठाई।

पत्रक में कहा गया कि प्रदेश के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आगामी 26 मई को समाप्त हो रहा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में समय पर चुनाव कराए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।ऐसे में प्रधानों ने आशंका जताई कि यदि समय से चुनाव नहीं कराए गए तो पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।साथ ही प्रधानों का कहना है कि ग्राम पंचायत ग्रामीण प्रशासन की अहम इकाई है। ऐसे में यदि सरकारी अधिकारियों को प्रशासक के रूप में नियुक्ति होती है तो ग्रामीणों के समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हो पाता है।इसलिए प्रधान चाहते है कि जब तक चुनाव नहीं होता है तबतक ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आगे बढ़ाया जाय,यदि कार्यकाल आगे बढ़ाना संभव न हो तो वैकल्पिक व्यवस्था में प्रधानों को ही उनकी पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया जाय।ताकि ग्राम पंचायतों के बैंक खातों के संचालन का अधिकार वर्तमान प्रधानों के पास सुरक्षित रखा जाय।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विद्यालयों में आम वितरण को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह



Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें