BREAKING

Jaunpur News: थाने पहुँचे बीडीओ ने स्वजनगणना के लिए किया जागरूक

पुलिसकर्मियों को सिखाई गयी तकनीक

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बक्शा ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल मंगलवार दोपहर स्टापकर्मियो के साथ थाने पहुँच मौजूद पुलिसकर्मियों को स्वजनगणना हेतु जागरूक किया। स्टापकर्मियो ने थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों को मोबाइल से ही वर्ष 2027 स्वजनगणना करने हेतु जागरूक किया। बीडीओ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वजनगणना कार्य को गति देने के लिए मिशन मोड में है। इसके पूर्व बीडीओ ने गांवों में भ्रमण के दौरान आवास योजना के लाभार्थियों और सर्वेक्षित परिवारों से मिलकर उन्हें स्वजन गणना हेतु जागरूक किया।

 थाने पहुँचे बीडीओ शुभम ने पुलिसकर्मियों का स्वजनगणना हेतु पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करवाकर स्व-गणना की तकनीक का तरीका समझाया। मौके पर ही तमाम पुलिसकर्मियों का ऐप के माध्यम से स्व-गणना करवाते हुए प्रगति देखी।  इस दौरान एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव, पंचायत सचिव श्रीपति मौर्या, अमित यादव ने सहयोग किया। बीडीओ शुभम बरनवाल ने कहा कि 7 मई 21 मई तक प्रत्येक परिवार का ऐप के माध्यम से स्व-गणना करवाने का आग्रह किया जा रहा है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मिट्टी डलवाने के विवाद में मारपीट, पिता-पुत्री से अभद्रता


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें