BREAKING

Jaunpur News: कुएं में गिरने से मासूम की मौत, परिजनों में कोहराम

नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव में मंगलवार को लापता हुए 4 वर्षीय एक मासूम का शव बुधवार की सुबह कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि गांव निवासी रफीक अली का पुत्र आदिल मंगलवार की सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित एक जर्जर कुएं के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह कुएं में झांकते समय संतुलन खो बैठा और उसमें गिर गया।काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दोपहर बाद परिजनों ने मासूम के लापता होने की सूचना थाने में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर कई घंटे तक जांच-पड़ताल की, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार की अल सुबह ग्रामीणों ने दोबारा खोजबीन शुरू की। इस दौरान कुएं में झांकने पर बालक का शव पानी में उतराया हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक आदिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी एक बहन भी है जबकि पिता रफीक सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सब्जी मंडी में वेंडिंग जोन बनाकर दुकान आवंटन करने का विरोध 

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें