BREAKING

Mumbai News: मुंबई में थम नहीं रही बच्चों के गायब होने की घटनाएं, मालवणी में लापता हुआ अनंत यादव

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महानगर में पिछले कुछ अर्से से बच्चों के गायब होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. 11 मई को रात 8 बजे मलाड के मालवणी में गेट नंबर 6  परिसर से अनंत यादव पुत्र अभिमन्यु यादव अचानक लापता हो गया। घर से बाहर खेलने निकले अनंत यादव ने हरे रंग की टी शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। अनंत के परिवार वालों ने मालवणी पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी है। अनंत का परिवार जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित वीरपालपुर गांव का रहने वाला है। यदि किसी व्यक्ति को अनंत के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह मोबाइल क्रमांक 9892196266, 8299806606 या 9936331177 पर संपर्क कर सकता है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले अनंत के गायब होने से उनके परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: प्रतापगढ़ में शिक्षा की अलख जगानेवाले दिनेश त्रिपाठी का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान 

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें