BREAKING

Jaunpur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव निवासी गुड़िया गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज किया है। मामला क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के निर्देश पर दर्ज किया गया।

पीड़िता ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को भदोही थाना क्षेत्र के डडुआ (कुकुरौंठी) निवासी धीरज गुप्ता के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार एक लाख 51 हजार रुपये नगद, स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, घड़ी, सिकड़ी, अंगूठी समेत अन्य सामान दिए थे। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद पति धीरज गुप्ता, सास निर्मला, देवर विशाल गुप्ता व सूरज गुप्ता तथा ननद रोशनी दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और चार पहिया वाहन व दो लाख रुपये नकद की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हनुमानगढ़ के महंत राजू दास का महाराजगंज में आगमन, दर्शन करने उमड़ा जन सैलाब

पीड़िता के अनुसार 27 जनवरी 2026 की शाम आरोपितों ने दहेज की मांग को लेकर उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया तथा उसके कपड़े व सामान भी रख लिए। किसी तरह वह मायके पहुंची। कई बार पंचायत होने के बावजूद ससुराल पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें