Jaunpur News: अधिवक्ता के साथ मार पीट के आरोप में चार के विरुद्ध प्राथमिकी हुई दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गगांव में भूमि विवाद में अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट का मामला प्रकाश में आया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिहरपुर गांव निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार पांडेय पुत्र मुक्तेश्वर पांडेय ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर दी। आरोप लगाया कि हमारे पट्टीदारों से हमारा भूमि का बंटवारा पारिवारिक समझौते से वर्ष 2011 में हो चुका था इसी पारिवारिक बंटवारे की भूमि में हम लोग अपने-अपने हिस्से में काबिज है। रविवार की शाम को समय लगभग 4.30 बजे हमारे विपक्षी उदय सरोज पांडेय, आशुतोष पांडेय ,नागेश पांडेय ,अभिषेक पाण्डेय हमारे दरवाजे पर आकर फिर से बंटवारे की बात कहने लगे जब हमने कहा कि बटवारा तो वर्ष 2011 में हो चुका है। तो उक्त लोग आक्रोर्षित हो गए और मां बहन की गालियां देते हुए हमारे दरवाजे पर रखी मोटरसाइकिल, चारपाई, एवं चश्मा तोड़ दिए और मुझे धक्का मार दिया जिससे मेरे दाहिने कान पर खरोच आ गई और मुझे चोट आई ।जिससे हमारा लगभग 2000 रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ।जाते समय लोग जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हाई वोल्टेज करंट से झुलसे मजदूर की इलाज कराने को लेकर महिलाओं ने किया थाने पर प्रदर्शन
