Jaunpur News: पेड़ काटने के विवाद में पिता-पुत्री को मारपीट कर किया घायल
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के इमलों गांव में शनिवार को पेड़ काटने के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति और उसकी पुत्री को लाठी-डंडे से मारा पीटा।घटना में दोनों को चोटें आईं। पीड़ित तहरीर पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सिगरेट पीने को लेकर विवाद में युवक की पिटाई, मुकदमा दर्ज
चार दिन पूर्व आंधी तूफान में पेड़ गिर गया था। ऊक्त गांव निवासी अवधराज उसी पेड़ काटने को लेकर पड़ोसी विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि विपक्षियों ने अवधराज और उनकी पुत्री चांदनी को गाली गलौज देते हुए लाठी-डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे पिता पुत्री दोनों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने घटना के आरोपी शिवम, उसके पिता अभय राज और माता निर्मला देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
| Advt |