BREAKING

जौनपुर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर डीआईजी की बड़ी समीक्षा बैठक, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार जौनपुर में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में डीआईजी ने जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने गैंगस्टर एक्ट और गुंडा अधिनियम के तहत चिन्हित माफियाओं एवं शातिर अपराधियों की अवैध संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने हत्या, लूट, दुष्कर्म और महिला अपराधों में फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी जोर दिया। नाबालिग बच्चों और बच्चियों की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित कर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।गंभीर अपराधों और पॉक्सो एक्ट के मामलों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए “ऑपरेशन कन्विक्शन” को तेज करने की बात कही गई। महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति केंद्र और आईटीएसएसओ पोर्टल की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रचार-प्रसार तथा पीड़ितों को फ्रीज धनराशि जल्द वापस कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा जुआ, शराब तस्करी, मादक पदार्थों और गो-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधियों की लगातार निगरानी रखने तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। खेतासराय और बक्शा थाना क्षेत्र में वांछित इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

जनशिकायतों और IGRS पोर्टल पर आने वाले मामलों का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए डीआईजी ने सड़क सुरक्षा और “जीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट” योजना के तहत ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार पर भी जोर दिया। बैठक के बाद डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों के दंगा रोधी उपकरणों की भौतिक जांच भी की और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें