BREAKING

Bareilly News: पर्यटन विभाग बरेली के एकल "श्री चित्रगुप्त धाम" पर बनाएगा हॉल एवं पार्क

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। ब्रह्मांड के न्यायाधिपति भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव एकल चित्रगुप्त मंदिर "श्री चित्रगुप्त धाम"  पर  ही भव्यता के साथ मनाया गया। मुख्य संरक्षक एवं वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया कि इस चित्रगुप्त धाम मंदिर परिसर में अतिशीघ्र पर्यटन विभाग द्वारा एक हाॅल (विश्राम गृह) तथा चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वनमंत्री ने इस निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन भी किया। रामपुर रोड टोल प्लाजा, बरेली स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर कार्यक्रम का शुभारंभ वृंदावन श्री चित्रगुप्त अखाड़ा पीठ के पीठाधीश्वर चित्रगुप्तचार्य श्री श्री 1008 जगद्गुरु डॉ  सच्चिदानंद महाराज एवं उनके साथ आए हुए अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ भगवान चित्रगुप्त  के पूजन एवं वन्दना से किया गया। बरेली, रामपुर,नोएडा, लखनऊ, मुरादाबाद, मिलक, मीरगंज सहित निकटवर्ती ग्रामीण एवं अन्य शहरों से आए चित्रगुप्त भक्तों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त का  महाभिषेक कर महा आरती कर भगवान को भोग अर्पण किया गया। चित्रगुप्त गोष्ठी में जगतगुरु डॉ सच्चिदानंद चित्रगुप्त  महाराज एवं महामंडलेश्वर डॉ शिवानंद चित्रगुप्त  महाराज ने चित्रगुप्त भक्तों को भगवान चित्रगुप्त के विषय में वैदिक एवं पौराणिक जानकारियों को तथ्यों सहित अवगत कराते हुए भक्तों की शंकाओं का भी निराकरण किया। इसी के साथ महामंडलेश्वर डॉ शिवानंद चित्रगुप्त  महाराज द्वारा भगवान चित्रगुप्त के विषय में तर्कसंगत हिन्दी में लिखी पुस्तिका का विमोचन कर भक्तों को उपलब्ध कराई गई।

  कार्यक्रम में छत्रपाल सिंह गंगवार, सांसद बरेली, डॉ डी सी वर्मा, विधायक मीरगंज, सोम पाल शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा, अधीर सक्सेना, महानगर अध्यक्ष, भाजपा बरेली द्वारा अपने उद्बोधन में इस एकमात्र एकल चित्रगुप्त मन्दिर "श्री चित्रगुप्त धाम"  पर हुए कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए देश, धर्म तथा सर्व समाज के लिए चित्रगुप्त वंशीय कायस्थों के योगदान पर प्रकाश डाला। सभी देशवासियों से धार्मिक मान्यताओं के अलग- अलग होने पर भी राष्ट्रहित में एकजुट रहने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रद्धा और सेवा के साथ मनाया गया सुधांशु जी महाराज का 71वां जन्मोत्सव

  "श्री चित्रगुप्त धाम" के निर्माण एवं विकास के लिए स्वयं संज्ञान लेकर निर्माण कार्य कराने वाले भक्तजनों को तथा बरेली व रामपुर जनपद की ऐसी संस्थाओं, जो भगवान चित्रगुप्त जी की सेवा में प्रचार- प्रसार के कार्य कर रही हैं के पदाधिकारियों को मुख्य संरक्षक डॉ अरुण कुमार  एवं संस्थापक महामंडलेश्वर डॉ शिवानंद चित्रगुप्त जी महाराज द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें उपजा प्रेस क्लब, बरेली अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, कायस्थ सेना के संजीव सक्सेना, अजय सक्सेना, शिव कुमार बरतरिया को सम्मानित किया।  

 भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव के अवसर पर मन्दिर आने वाले चित्रगुप्त भक्तों ने भगवान के दिव्य दर्शन कर भोग प्रसाद तथा भोजन प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

  मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष सक्सेना, वी के सक्सेना, श्रीमती अनुपम सक्सेना  कार्यक्रम संयोजक एवं ट्रस्टी इंजीनियर अजय सक्सेना, ट्रस्टी श्रीमती यशिका दलेला एवं संस्थापक महामंडलेश्वर डॉ शिवानंद चित्रगुप्त ने मन्दिर में आने वाले सभी अतिथियों एवं चित्रगुप्त भक्तों का स्वागत किया। 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें