BREAKING

Jaunpur News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना बनी सहारा, श्रमिक परिवारों के चेहरे पर आई मुस्कान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित “कन्या विवाह सहायता योजना” श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को अपनी पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है। जनपद जौनपुर के विकासखंड जलालपुर के ग्राम सुल्तानपुर निवासी श्रमिक निर्मला देवी पत्नी दयाशंकर ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री के विवाह के लिए इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया था। योजना के तहत उन्हें 85,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे विवाह का आयोजन सुगमता से संपन्न हो सका। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण विवाह की तैयारियों को लेकर चिंता थी, लेकिन शासन की इस योजना ने बड़ी मदद की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में विकासखंड सिरकोनी के ग्राम शेखआलम निवासी श्रमिक संग्राम चौहान को भी योजना के अंतर्गत दो पुत्रियों के शादी के लिए  1,10,000 की सहायता राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस सहायता से अपनी पुत्री का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में काफी सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि पहले आर्थिक तंगी के कारण विवाह की व्यवस्था करना कठिन लग रहा था, लेकिन शासन की इस योजना ने उन्हें नई उम्मीद दी। सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव ने बताया कि “कन्या विवाह सहायता योजना” का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र श्रमिकों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है, जिससे सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: मेजर ज्योति स्वरूप जन्म शताब्दी वर्ष पर किया डा. अतुल वर्मा को सम्मानित

जनपद में श्रमिकों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र श्रमिक शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होने बताया है कि उक्त योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाभान्वित श्रमिकों की संख्या-210, कुल धनराशि रू0 1,16,20,000 से लाभान्वित किया जा चुका है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें