BREAKING

Jaunpur News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे


नया सवेरा नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में नगर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा, आस्था एवं सांस्कृतिक चेतना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के अहमदपुर कैथौली वार्ड में स्थित विश्वनाथ महादेव मन्दिर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में जलाभिषेक करके विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार सुबह नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कपिलमुनि एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी गण, सभासदगण, भाजपा नेता एवं नगर के गणमान्य लोगों सहित आमजन उपस्थित हो कर जलाभिषेक किए और विधि-विधान से विश्वनाथ मन्दिर में पूजन-अर्चन किए। इस पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, अवर अभियन्ता ओम प्रकाश, अवर अभियन्ता प्रशान्त राय, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, विभिन्न वार्डों के सभासदगण, नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रद्धा, आस्था एवं सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें