BREAKING

Jaunpur News: सीडीओ ने उर्वरक गोदाम का किया औचक निरीक्षण, फटी बोरियों पर जताई नाराजगी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने मंगलवार को शाहगंज स्थित पीसीएफ संस्था के उर्वरक बफर गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखी यूरिया और डीएपी उर्वरक की बोरियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने भंडारण व्यवस्था का जायजा लेते हुए भंडारनायक को निर्देश दिया कि सभी उर्वरक बोरियों का भंडारण वैज्ञानिक पद्धति और निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए। इस दौरान कुछ बोरियां फटी हुई मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिला प्रबंधक पीसीएफ को सभी बोरियों के मानक के अनुरूप सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने हैंडलिंग और परिवहन से जुड़े ठेकेदारों को समय पर उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कुछ बोरियों का वजन भी कराया गया, जिसमें सभी बोरियां निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं। कहीं भी घटतौली की शिकायत नहीं मिली।

यह भी पढ़ें | Prayagraj News: डाॅ. दिनेश चन्द्र सिंह की वैवाहिक वर्षगांठ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम 

मुख्य विकास अधिकारी ने गोदाम परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने गोदाम परिसर में संचालित गेहूं क्रय केंद्र “पीसीएफ केएसके इमरानगंज” का भी निरीक्षण किया। केंद्र पर सभी अभिलेख व्यवस्थित पाए गए। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर शासन की मंशा के अनुरूप लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए तथा नियमों के अनुसार गेहूं खरीद की प्रक्रिया पूरी की जाए। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, क्षेत्र अधिकारी इफको समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें