BREAKING

Jaunpur News: आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव में आम तोड़ने के मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  गांव निवासी नंदलाल पटेल ने गुरुवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घटना 30 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे की है। उनका नाती अपने ही आम के पेड़ से एक आम तोड़ लिया था, इसी बात पर पड़ोसी आकाश पटेल नाराज हो गया और उसने बच्चे की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: राज्यपाल ने बरेली राजकीय सम्प्रेषण गृह में निवासित बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य पर दिया जोर

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे नंदलाल पटेल ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन्हें भद्दी गालियां देते हुए हाथ में पहने लोहे के चूल्हे से उनके सिर और आंख पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें