BREAKING

Jaunpur News: निर्माण कार्य रोकने को लेकर मारपीट, पांच पर केस दर्ज

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पाली गांव में जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। उक्त गांव निवासी प्रमिला देवी पत्नी संजय सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपनी जमीन पर बाउंड्री का निर्माण कार्य करा रही थीं। इसी दौरान गांव के ही चंद्रभान सिंह, अनुज सिंह, कुसुम सिंह, ममता सिंह तथा तृप्ति सिंह ने निर्माण कार्य जबरजस्ती रोक दिया। आरोप है कि 10 मई की सुबह करीब नौ बजे सभी लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन दीवार को गिराने लगे। विरोध करने पर प्रमिला देवी, उनके पति संजय सिंह तथा पुत्री श्वेता सिंह के साथ मारपीट की गई, जिससे तीनों घायल हो गए। पीड़िता ने बताया कि मामले को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिस पर थाने में समझौता कराया गया था। इसके बावजूद दोबारा घटना होने पर पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 191(2), 115(2) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई में जुटी है।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


अशोक हॉस्पिटल, जौनपुर  विराट निशुल्क सर्जरी कैंप  22, 23, 24 एवं 25 मई 2026   महरूपुर, उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बगल में, जौनपुर


नया सबेरा का चैनल JOIN करें