BREAKING

Bareilly News: ब्रह्माकुमारी संस्था नैतिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए प्रयासरात

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। ब्रह्माकुमारी संस्था के 90 वर्ष पूर्ण होने पर  'नवदशकोत्सव' नामक कार्यक्रम में कहा गया कि संस्कारों को बदलने एवं नैतिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था प्रयासरत हैं। बरेली के सौ फुटा रोड स्थित एक सभागार में हुए कार्यक्रम में बहेड़ी से आई निशा बहन द्वारा बहुत सुन्दर शिव स्तुति प्रस्तुत की गई। रामपुर से पधारी संगीता दीदी ने संस्था के बारे में बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था का एक बीज जो 1936 में दादा लेखराज द्वारा लगाया गया था।

वह आज एक विशाल वट वृक्ष के रूप में भारत सहित 140 देशों में फ़ैल चुका है जिसके लगभग 8500 से भी अधिक ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्रों द्वारा समाज के अन्दर आध्यात्मिक चेतना जाग्रत की जा रही है। संस्था में 50 हजार से भी ज्यादा बहनें पूर्ण रूप से समर्पित होकर समाज को ईश्वरीय ज्ञान प्रदान कर गुण एवं शक्तियों से सम्पन्न करने में लगी हुई हैं। इस ब्रह्माकुमारी संस्था से लगभग 20 लाख भाई बहन प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े हुए है।

संस्था  ने 1950  में भारत के माउंट आबू राजस्थान में अपना कार्य प्रारंभ किया और यही ब्रह्माकुमारी संस्था का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र है। संस्था को सात राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार मिल चुके हैं, संस्था समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के लिए अपने 25 प्रभागों द्वारा संस्कारों को बदलने एवं नैतिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं, ब्रह्माकुमारी संस्था की क्षेत्रीय संचालिका पार्वती दीदी ने स्व परिवर्तन पर जोर दिया। 

स्व. को खुश रखेंगे हमारा आचार, व्यवहार अच्छा रहे, अच्छे संस्कार हो, अच्छा स्वास्थ्य हो, आध्यात्मिक चेतना हम फैलाए, हमारा मन और तन स्वस्थ रहे, हम परमात्मा से योग लगाए, हम स्वयं बदलेंगे तो समाज भी बदलेगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जनपद की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया। सभी अतिथियों, समर्पित दीदियों, भाईयों का स्वागत ब्रह्माकुमारी रजनी द्वारा किया गया। मोहित भाई ने बहुत सुन्दर गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ विमल भारद्वाज, अध्यक्ष वेदांता हॉस्पिटल रहे।  इसके अतिरिक्त डॉ. मुनीश अग्रवाल, चंद्रकांती हॉस्पिटल, स्वामी हरि शरण महाराज, डीआईजी विकास वैद्य, विभा वैद्य, मोनिका अग्रवाल, राजश्री इंस्टीट्यूट उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बरेली और आसपास के क्षेत्र के सभी केंद्रों से ब्रह्माकुमारी समर्पित दीदियां एवं समर्पित 300 भाई बहन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी पारुल दीदी द्वारा किया गया।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें