BREAKING

Article : मिठाई तो बंद हो गई, चाय पानी चालू है

पं.जमदग्निपुरी @ नया सवेरा 

भारत में भ्रष्टाचार एक समय था कि चरम पर था।एक एक नेता मंत्री संत्री भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए थे।हर छ: महीने में किसी न किसी मंत्री के ऊपर अरबों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगता था।और वो करते भी थे। जिसमें लालू प्रसाद यादव जी का चारा घोटाला बहुचर्चित रहा।इसके बाद भर्ती घोटाला भी लालू प्रसाद यादव जी के ही मत्थे पर है।यूरिया घोटाला,गोबर घोटाला,टूजी घोटाला, बोफोर्स घोटाला,बड़ी लम्बी फेहरिस्त है।गिनाने जायेंगे तो दो तीन पेज कम पड़ जायेंगे।बस ये समझ लो कि देश में कुछ हो या न हो। घोटाला जरूर होता था। इसमें कुछ को जेल हुई कुछ बेल पर आज भी मलाई खा ही रहे हैं।जैसे गांधी परिवार। घोटाला इतना तगड़ा होता था कि एक राज्य का उतना बजट नहीं बन पाता था।२०१४ के बाद बड़े बड़े घोटालों का क्रम बंद हुआ।मगर निचले स्तर पर यह और गतिमान हुआ है।

आज ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी सरकारी कार्यालय में जाइए। बिना चाय पानी का दिए कोई काम होता ही नहीं। पोस्टमैन आज की तारीख में ७०-७५ हजार पगार के रूप में ले रहा है।जनता के टैक्स से।और जनता का ही काम करने के लिए अतिरिक्त धन की माॅंग करता है।न देने पर आपकी सामग्री घर तक पहुॅचाता ही नहीं।कई बार तो पोस्टल ही वापस कर देता है।ये लिखकर कि लिखित पते पर कोई मिला ही नहीं।इस भय से जनता उसके आगे विवश हो उसे १०-२० रूपये देने को मजबूर हैं।इसी तरह सरकारी राशन के दुकानदारों का बर्चस्व जनता पर बना हुआ है। दुकानदार एक युनिट की सामग्री कम देता है। मांगने पर धमकाता है। नहीं दूॅंगा।क्या कर लोगे।चुप चाप लेना है तो लो,वर्ना अगली बार यह भी नहीं मिलेगा।यहाॅं भी जनता विवश है।इस पर भी सरकारी अमला मौन है।ग्राम प्रधान से लेकर सब अपना-अपना हिस्सा ले रहे हैं।कोई रोकने टोकने वाला नहीं है।रोकने जायें कौन, जब रोकने वाले ही भ्रष्ट हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नई गंज में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ, हर शुक्रवार निःशुल्क ओपीडी

जहाॅं से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगता है, वहीं पर सबसे अधिक है।जज साहब के सामने बैठा पेशकार जबतक चाय पानी का ले नहीं लेता फाईल ही जज साहब तक नहीं जाने देता है। वही का चपरासी है,उसको भी जबतक चाय पानी न दो वह फाईल ही नहीं निकाल पाता।जबकी सबके सब जनता के टैक्स से ही अपनी पहचान अपना रुतबा हासिल कर रहे हैं।और जनता को ही दिन दहाड़े लूट रहे हैं। पुलिस वालों की तो बात ही छोड़िए।ए पहले मिठाई बहुत खाते थे।२०१४ के बाद शुगर बढ़ गया तो अब फाईव स्टार वाली चाय और अल्कलाइन वाला पानी जब तक न पी लें,तब तक रिपोर्ट ही नहीं लिखते।लिखेंगे भी तो पीड़ित को प्रताड़क बना देंगे।

ए हाल सरकारी हर महकमें में धड़ल्ले चल रहा है। ग्रामपंचायत से लेकर दिल्ली तक जनता लुट रही है। इसीलिए कहना पड़ रहा है कि मिठाई तो बंद हो गई।मगर चाय पानी का चलन बढ़ गया है।जिससे आम जन प्रताड़ना का शिकार बन रहा है। वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में बहुत हद तक सफल तो हुई है।मगर ऊपर ऊपर।बड़े घोटाले आज की तारीख में प्रचलन हे बाहर हुए हैं।मगर निचले स्तर पर इसमें तीव्रता आई है। गरीबों का हक धनपशू डकार रहे हैं। सरकार को इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।धनपशुओं पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की नितांत आवश्यकता है।जिससे निचले स्तर पर भ्रष्टाचार खत्म हो।और जनता का काम सुचारु रूप से निर्वाध हो।आज कल रेल टिकट की कालाबाजारी तीव्र गति से हो रही है। सरकार शोर तो बहुत करती है।मगर रोंक नहीं पा रही।इससे सरकार की कमजोर इच्छा शक्ति दिखती है।जो टिकट हमें खिड़की पर उचित दर पर नहीं मिल पाता।वही टिकट अनुचित दर पर दलाल द्वारा उपलब्ध होता है कैसे? मतलब साफ है चाय-पानी जोरों पर है। सरकार से निवेदन है कि जैसे मिठाई पर अंकुश लगाई है।वैसे ही चाय पानी पर भी अंकुश लगाये।जो आज हम दुनियां में भ्रष्टाचार के मामले में ९५ नम्बर पर हैं वो सौ नम्बर के पार हो जायेंगे।ए तभी होगा जब निचले स्तर पर चाय पानी बंद होगी।


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें