Jaunpur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं का एसडीएम ने किया निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जोनपुर। उपजिला अधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, लेबर रूम, उपस्थिति पंजिका तथा अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की भारी भीड़ देख एसडीएम ने नाराजगी जताई और मरीजों की सुविधा के लिए दो काउंटरों के अतिरिक्त एक और अतिरिक्त काउंटर खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को इलाज के लिए अनावश्यक रूप से लाइन में खड़ा न रहना पड़े तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों।
यह भी पढ़ें | अशोक हॉस्पिटल, जौनपुर | विराट नि:शुल्क सर्जरी कैंप | 22, 23, 24 एवं 25 मई 2026 | महरूपुर, उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बगल में, जौनपुर
एसडीएम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल कर्मियों से कहा कि वार्ड, शौचालय तथा परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों को बेहतर वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार भारती, डॉक्टर दीप्त कुमार, डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
| Advt |
