BREAKING

Jaunpur News: अशोक हॉस्पिटल में नि:शुल्क सर्जरी शिविर 22 से 25 मई तक

Jaunpur News: Free Surgery Camp at Ashok Hospital from May 22 to May 25.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी ऑपरेशन

जिले में पहली बार नि:शुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था

महिला, हड्डी, ईएनटी, जनरल एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, पंजीकरण शुरू

जिले में यह अलग तरह का है बड़ा हॉस्पिटल

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शहर के महरूपुर स्थित उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बगल में संचालित अशोक हॉस्पिटल में 22, 23, 24 एवं 25 मई 2026 तक चार दिवसीय विराट नि:शुल्क सर्जरी कैंप का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन द्वारा आयोजित इस विशेष कैंप में विभिन्न गंभीर बीमारियों एवं ऑपरेशन संबंधी समस्याओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा। कैंप में मरीजों से केवल दवा, इम्प्लांट एवं जांच का शुल्क लिया जाएगा, जबकि परामर्श एवं सर्जरी सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार कैंप में महिला एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, कान-नाक-गला रोग, जनरल सर्जरी तथा मूत्र रोग विभाग के अनुभवी डॉक्टर मरीजों की जांच कर आवश्यक सर्जरी करेंगे। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. तान्या पाण्डेय एवं डॉ. श्रेया सिंह मरीजों का उपचार करेंगी। इस विभाग में गर्भाशय निकालने का ऑपरेशन (हिस्टरेक्टॉमी), मायोमेक्टॉमी, अंडाशय की गांठ का ऑपरेशन, बच्चेदानी की गांठ (फाइब्रॉइड्स) की सर्जरी, ओवरी सिस्ट सर्जरी तथा महिला मूत्र असंयम सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ख़ुशी विवेक सिंह के वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

हड्डी रोग विभाग में डॉ. आशीष सिंघानिया, डॉ. अजय सिंह एवं डॉ. राजेश कुमार सिंह अपनी सेवाएं देंगे। यहां फ्रैक्चर सर्जरी, घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी, रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, स्लिप डिस्क ऑपरेशन, लिगामेंट सर्जरी (ACL/PCL), बोन ट्यूमर सर्जरी, बच्चों की हड्डी संबंधी सर्जरी तथा ऑर्थोपेडिक ट्रॉमा सर्जरी की सुविधा रहेगी। कान, नाक एवं गला रोग विभाग में डॉ. ए.पी. यादव मरीजों का उपचार करेंगे। विभाग में टॉन्सिल ऑपरेशन (टॉन्सिलेक्टॉमी), नाक की हड्डी का ऑपरेशन, साइनस सर्जरी, कान के पर्दे का ऑपरेशन, कान की सर्जरी (मास्टॉयड सर्जरी), सुनने की क्षमता सुधार सर्जरी, नाक की गांठ/पॉलीप सर्जरी, गले की सर्जरी, थायराइड सर्जरी, आवाज संबंधी सर्जरी तथा नाक बंद होने की सर्जरी की जाएगी।

जनरल सर्जरी विभाग में डॉ. अरुण सिंह द्वारा ऑपेंडिक्स, हर्निया, पित्त की थैली, बवासीर, फिशर, फिस्टुला, थायराइड, स्तन की गांठ, आंतों एवं अन्य गांठ निकालने की सर्जरी की जाएगी। मूत्र रोग विभाग में डॉ. हिमांशु सिंह अपनी सेवाएं देंगे। इस विभाग में किडनी स्टोन सर्जरी, पेशाब की नली की सर्जरी, हाइड्रोसील ऑपरेशन, पुरुष नसबंदी ऑपरेशन, वृषण ट्यूमर सर्जरी तथा प्रोस्टेट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कैंप में सर्जरी कराने के इच्छुक मरीजों का पंजीकरण प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 7565955001 एवं 7565955002 पर संपर्क किया जा सकता है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें