Jaunpur News: कार की चपेट में आने से पांच घायल
नया सवेरा नेटवर्क
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में कार की चपेट में आने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य विश्वकर्मा निवासी रेहटी नई स्विफ्ट डिजायर कार लिया था जिसे पूजा पाठ करने हेतु त्रिलोचन मंदिर पर जा रहा था। कि मंदिर परिसर में पहुंचते ही सामने से एक महिला आ गई महिला को बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक की जगह स्लेटर दवा दिया जिससे कार बेकाबू हो गई और करीब सौ मीटर तक वह तेज रफ्तार से आगे बढ़ी जिससे कार की चपेट में आने से अरविंद राजभर पुत्र लाल बहादुर निवासी कोड़री प्रमोद कुमार पुत्र विजय नारायण निवासी कोड़री विशाल मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा निवासी बराई आयुष पुत्र विनय सिंह निवासी बराई थाना जलालपुर अंजलि पटेल पुत्री अरविंद पटेल निवासी फूलपुर वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गए लोगों ने कार चालक आदित्य को पकड़ लिया उसे मारना पीटना शुरू कर दिया उसकी गाड़ी के शीशे और दरवाजे को हिट पत्थर से चकनाचूर कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर जाच पड़ताल मे जुट गयी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बाजार जा रहे दंपत्ति को मनबढ़ो ने पिटा, घायल
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

