BREAKING

Jaunpur News: पुरानी रंजिश में युवक की लाठी डंडे से पीटकर हत्या

दस लोग हुए जख्मी, आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

नया सवेरा नेटवर्क

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सरायहरखू (बफनौटी टिकरी) गांव में बीती रात  पुरानी रजिंश को लेकर युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी। साथ गए एक साथी को भी पेड़ में बांधकर मारा पीटा। मारपीट में दोनों पक्षों से करीब दस लोग घायल हुए है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी अशोक मिश्र उर्फ पुल्लूर का अपने चाचा कमलाकांत मिश्र से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। करीब 10 वर्ष पूर्व हुई मारपीट के बाद अशोक अपने बड़े भाई मां व परिवार के साथ कलीचाबाद में मकान बनवाकर रहने लगे। अशोक मिश्र वर्तमान में नईगंज फैजबाग में ही आयुर्वेद दवा की दुकान खोल रखे थें जिन्हें लोग वैद्य के नाम से भी जानते थे। उनके चाचा के तीन बेटों में सबसे छोटे सुधीर मिश्र उर्फ रिंकू की शादी आगामी 1 मई को पड़ी है उससे पहले 23 अप्रैल को रामचरित मानस पाठ एवं 24 को तिलकोत्सव कार्यक्रम निर्धारित था। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: साहब, मुझे और मेरे भाई को जान से मारने दी जा रही है धमकी

उसी शादी में शामिल होने के लिए चाचा का परिवार मुम्बई से घर आया हुआ था। रात्रि करीब दस बजे अशोक अपने कुछ साथियों के साथ बाइक से रात्रि में घर पहुंचा। दोनों पक्ष में गाली गलौच पश्चात जमकर खूनी संघर्ष शुरू हो गया। लाठी डंडे चलने लगे। मौके की नजाकत देख अशोक के साथियो में एक को छोड़कर सभी भाग निकले। उधर गुस्साए लोगो ने अशोक मिश्र का हाथ व पैर को खूंटे में जबकि नईगंज लाइनबाजार निवासी अंकित मिश्र को पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। लाठी डंडे से हुई पिटाई से 45 वर्षीय अशोक अचेत हो गये।  सूचना पर रात्रि में ही पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस एवं पीआरबी वाहन की मदद से घायल अशोक मिश्र, अंकित मिश्र एवं विपक्षी सुनील मिश्र, मृदुल मिश्र, आनन्द मिश्र सुधीर आदि को सीएचसी अस्पताल भिजवाया जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात्रि में एक बजे अशोक की मौत हो गयी। जबकि गम्भीर रूप से घायल सुनील, मृदुल एवं अंकित को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई कृष्णचंद मिश्र की तहरीर पर आनन्द मिश्र, मृदुल मिश्र, सुधीर मिश्र, सुनील मिश्र, सुशील मिश्र, धीरज मिश्र, नीरज मिश्र एवं राहुल मिश्र के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है तथा  कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें