BREAKING

Jaunpur News: टीईटी मुद्दे पर संवाद के बीच शिक्षक संघ का पुनर्गठन

सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के गोपालपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बरसठी ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति के मुद्दे पर शिक्षकों के साथ संवाद भी हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में संतोष सिंह को दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष तथा बेचन लाल को सर्वसम्मति से मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी डॉ. अनुज सिंह, विशाल सिंह व रोहित यादव के पर्यवेक्षण में चुनाव संपन्न हुआ। संरक्षक पद पर राम सिंह, श्रीपाल सिंह व अरुण कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र त्रिपाठी बनाए गए। उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मानिक चंद, राजबहादुर यादव, अतहर अली, डॉ. संदीप द्विवेदी व सरोज यादव को जिम्मेदारी दी गई। संगठन मंत्री के रूप में मिथलेश कुमार चौधरी, मनीष सिंह, सर्वेश उपाध्याय, जटाशंकर यादव, अजीज अहमद, दीपक सिंह, नृपेंद्र सिंह, रोहित सिंह, रामशंकर सिंह, लक्ष्मीशंकर यादव व मनोरमा देवी को दायित्व सौंपा गया। सत्येंद्र कुमार को प्रचार मंत्री, यशवंत सिंह को संयुक्त मंत्री तथा प्रेमचंद यादव को ऑडिटर चुना गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष अमित सिंह व जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान टीईटी मुद्दे पर चल रहे संघर्ष की जानकारी देते हुए शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। संचालन संतोष सिंह व राकेश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक राम सिंह, गिरधारी लाल व अरविंद को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट इकाई द्वारा मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न 

ADMISSION OPEN 2026–27: UMANATH SINGH HR. SEC. SCHOOL |  Address: Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (U.P.) | Contact:7705805821, 9839155647
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें