Jaunpur News: सन्तोष सिंह अध्यक्ष बेचन लाल चुने गए मंत्री
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बरसठी का हुआ पुनर्गठन
सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
जिले के पदाधिकारियों ने टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति के बारे में ब्लाक के शिक्षकों से किया संवाद
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर बरसठी के प्रांगण में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई बरसठी का पुनर्गठन हुआ। जिसमें शिक्षक सन्तोष सिंह को ब्लाक का अध्यक्ष व बेचन लाल को मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी जिला मीडिया प्रभारी डॉ अनुज सिंह,मडियाहूं ब्लाक अध्यक्ष विशाल सिंह व जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव चुनाव पर्यवेक्षक के निर्देशन में चुनाव संपन्न कराया गया। अन्य पदाधिकारियों में राम सिंह, श्रीपाल सिंह, अरुण कुमार द्विवेदी संरक्षक, प्रमोद कुमार सिंह कोषाध्यक्ष के पद पर सोमेंद्र त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विनय कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मानिक चंद, राजबहादुर यादव, अतहर अली डॉ संदीप द्विवेदी व सरोज यादव उपाध्यक्ष पद पर मिथलेश कुमार चौधरी, मनीष सिंह, सर्वेश कुमार उपाध्याय, जटाशंकर यादव, अजीज अहमद, दीपक कुमार सिंह नृपेंद्र कुमार सिंह, रोहित सिंह रामशंकर सिंह लक्ष्मीशंकर यादव व मनोरमा देवी को संगठन मंत्री, सत्येंद्र कुमार को प्रचार मंत्री, यशवंत कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री, प्रेमचंद यादव को आडिटर चुने गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीईटी मुद्दे पर संवाद के बीच शिक्षक संघ का पुनर्गठन
नवनिचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, सन्तोष सिंह बघेल जिला ऑडिटर डॉ अनुज सिंह जिला संगठन मंत्री डॉ विशाल सहित जिले के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति के सम्बन्ध में विकास खण्ड बरसठी के अध्यापकों से सीधा संवाद करते हुए अमित सिंह, राजेश सिंह टोनी व सन्तोष सिंह बघेल द्वारा टीईटी के मुद्दे पर किए जा रहे संघर्ष की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बरसठी सन्तोष सिंह व राकेश उपाध्याय ने सयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर विकास खंड बरसठी के सेवानिवृत हो रहे शिक्षक राम सिंह, गिरधारी लाल, अरविंद का सम्मान पूर्वक विदाई दी गई सभी उपस्थित शिक्षकों द्वारा अंग वस्त्र तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अध्यापकों में दिनेश सिंह, सुरेंद्र पटेल, जयप्रकाश, रमेश कुमार, मनोज जयसवाल, लालबहादुर यादव, अनंत कुमार चौरसिया, कृष्ण पटेल, सुनील यादव, धर्मेंद्र सिंह, फूलचंद बिंद, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, हरेंद्र यादव, ओपी अंबेडकर, इंद्रमणि पाल, अनुज त्रिपाठी, डॉ विनय शुक्ला, शिव शंकर यादव, अजय सिंह, समाज सेवी जज सिंह अन्ना, प्रधानाचार्य मृत्युंजय शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में अध्यापक उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |
