BREAKING

Jaunpur News: फफूंदयुक्त दही मिलने पर स्वीट हाउस पर छापा

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर में फफूंदयुक्त दही मिलने की शिकायत पर सोमवार को खाद्य विभाग की टीम ने एक स्वीट हाउस पर छापा मारकर दही का नमूना लिया। सोमवार को सुबह नायब तहसीलदार मड़ियाहूं अमित कुमार सरोज ने नगर स्थित वेलकम स्वीट हाउस से दो डिब्बा दही मंगाया, जिस पर अमूल मीठा दही अंकित था। जब उन्होंने दही का डिब्बा खोलकर देखा तो उसमें फफूंद जमी हुई पाई गई।

इस पर उन्होंने तत्काल खाद्य विभाग को सूचना दिया। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संबंधित दुकान की जांच की। टीम ने संदिग्ध दही का नमूना लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद नगर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें