Jaunpur News: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोरखपुर जनपद के थाना चौरी चौरा क्षेत्र के चौरी चौरा गांव निवासी दीपक जायसवाल (35) पुत्र सत्येंद्र मोहन जायसवाल और मुकेश जायसवाल विंध्याचल से दर्शन कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। देर रात जैसे ही वे मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर शीतलगंज बाजार के समीप पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दीपक जायसवाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुकेश जायसवाल का उपचार चल रहा है।प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
