BREAKING

Jaunpur News: डालिम्स सनबीम स्कूल की स्वरित और निवेदिता ने किया टॉप

विद्यालय के मुखिया डॉ. अब्दुल कादिर खान ने दी बधाई

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजा जौनपुर के विद्यार्थी स्वरित चौरसिया ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही निवेदिता दुबे ने भी 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। दोनों मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय के मुखिया डॉ. अब्दुल कादिर खान ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Jaunpur News: Swarit and Nivedita of Dalimss Sunbeam School Top the List

उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। विद्यालय प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी विद्यार्थियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले और वह अपने परिवार और विद्यालय का गौरव बढ़ाए। यही मेधावी आगे चलकर देश की बागडोर संभालेंगे। कोई आईएएस अधिकारी बनेगा तो कोई आईपीएस अफसर तो कोई डॉक्टर, इंजीनियर बनकर देश सेवा करेगा। प्रधानाचार्य, शिक्षक और पूरी टीम को बेहतर परीक्षाफल के लिए डॉ. कादिर ने बधाई दी है। वहीं जारिया मैम ने भी मेधावी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें