BREAKING

Jaunpur News: माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की मेधावी छात्रा शांभवी सिंह ने किया टॉप

Jaunpur News: Mount Litera Zee School's Meritorious Student Shambhavi Singh Tops the Class
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की मेधावी छात्रा शांभवी सिंह ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98% अंक प्राप्त किए हैं। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता मिश्रा, विद्यालय निदेशक डॉ. अरविंद सिंह एवं विख्यात सिंह, तथा प्रबंध निदेशक कार्तिकेय सिंह एवं विकास सिंह ने शांभवी सिंह को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शांभवी के निरंतर परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Jaunpur News: Mount Litera Zee School's Meritorious Student Shambhavi Singh Tops the Class

विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी शांभवी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। शिक्षकों ने बताया कि शांभवी हमेशा पढ़ाई के प्रति गंभीर, जिज्ञासु और मेहनती रही है, जिसने निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय परिवार ने शांभवी सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डालिम्स सनबीम स्कूल की स्वरित और निवेदिता ने किया टॉप

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें