Jaunpur News: अंबेडकर जयंती पर अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई : जय प्रकाश यादव
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव की अध्यक्षता में आगामी अंबेडकर जयंती के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, समाजसेवी समेत विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि काफी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस व कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम, मार्ग या स्थान परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर गैस एजेंसी के कनेक्शनधारकों को कोई समस्या नहीं
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

