BREAKING

Jaunpur News: राजकुमार मिश्रा मीरा भाईंदर महानगर पालिका परिवहन समिति के निर्विरोध सभापति हुए नियुक्त

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के लिए हर्ष की बात है ग्राम सभा भुईंधरा निवासी एडवोकेट राजकुमार मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुंबई के मीरा भाईंदर महानगर पालिका में परिवहन समिति का निर्विरोध सभापति नियुक्त किया गया है.गाँव से निकल कर मुंबई जैसे बड़े शहर में महानगर पालिका में सभापति (चेयरमैन ) जैसी बड़ी उपलब्धि हासिल करना गर्व की बात है। दूरभाष के माध्यम से राजकुमार मिश्रा ने बताया की पीठासीन प्राधिकारी कोंकण आयुक्त मुंबई उपनगर- जिलाधिकारी सौरभ कटियार और महानगर पालिका सचिव  दिनेश कानगुडे ने स्थायी समिति सभापति हंसमुख गहलोत की उपस्थिती मे परिवहन समिती के सभी सदस्यो कीं सर्व सम्मती से निर्विरोध परिवहन समिति के सभापति के रूप मे पदभार ग्रहण कराया गया।महानगर पालिका की परिवहन व्यवस्था को सुगम सुलभ सुदृढ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर राजकुमार मिश्र जी ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं शहर वासिओ का आभार प् प्रकट किया। क्षेत्रीय लोगों में देव नायक मिश्र (पूर्व आयकर आयुक्त ), बी. डी मिश्र (पूर्व जिला जज ), इंद्रमनी मिश्र (पूर्व लेखाधिकारी महालेखाकार )चिंतामणि मिश्र,मनोज मिश्र,पंकज मिश्र पुष्कर मिश्र, सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें | Azamgarh News : आजमगढ़ साइबर सेल की बड़ी सफलता: 4 लाख रुपये की ठगी गई रकम वापस

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें