BREAKING

Jaunpur News: रामनगर ब्लॉक से 175 कुंतल भूसा दान, अभियान को मिली नई गति

जिलाधिकारी ने की सराहना, प्रदान की पुण्य की एफडी

भूसा दान अभियान में जनसहयोग का बढ़ता कारवां, 10 हजार कुंतल से अधिक भूसा हुआ संग्रहित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के आह्वाहन पर जनपद में भूसा एवं चोकर संग्रहण अभियान गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक लगभग 10,500 कुंतल भूसा दानदाताओं के माध्यम से विभिन्न गौशालाओं एकत्रित किया जा चुका है। इसी क्रम में आज तहसील मडियाहूं अंतर्गत विकासखंड रामनगर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह एवं ग्राम प्रधानों के सामूहिक प्रयास से 175 कुंतल भूसा संग्रहित किया गया, जिसे जनपद की विभिन्न गौशालाओं में भेजा जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भूसे से लदे ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि गत वर्ष जनपद ने भूसा संग्रहण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और इस वर्ष भी उसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दानदाताओं को अंगवस्त्रम एवं “पुण्य की एफडी” प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज की संवेदनशीलता, सहयोग एवं परोपकार की भावना का प्रतीक है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं समाजसेवियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर गौशालाओं हेतु भूसा दान करें तथा पुण्य की एफडी प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने “फार्मर रजिस्ट्री” अभियान को भी तीव्र गति से आगे बढ़ाने का आह्वान किया, जिससे किसानों को सीधे लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद सिंह, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कुसरना गांव में बस ने बालक को मारा धक्का

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें