BREAKING

Poetry: नदियों ने समुद्र से पूछा

नया सवेरा नेटवर्क

नदियों ने  समुद्र से पूछा 

______

 मृदुल मृदुल जल   लेकर आती

 प्रियतम खारे क्यों रहते हो ।

इतना धैर्य कहां से पाये 

गम का ज्वार उछल जाते हो ।

मैं तुम  से प्रियतम मिलकर के 

शिवा शक्ति बन जाती हूं ।

शिव बनकर तुम युग्म बनाते 

मैं तुममय   हो जाती हूं ।

नित कौतूहल मन में बसता 

समाधान कुछ कर देना ।

मेरे अनुनय द्रवीभूत हो

जिज्ञासा हल कर देना।

प्रिया तिया तेरी जिज्ञासा 

मन विचार मैं शांत करुंगा ।

सतत सत्य हूं सत्य तत्व से 

सकल शोध कर ज्ञान धरूंगा ।

अति आचरण मनुज की मारी 

धरा विकल जब रोती है ।

आंसू अपने गिरे लवणमय 

तुम में सब वह धोती है ।

वही लवण ले तुम प्रवाह में 

मुझ में आकुल आती हो ।

अपनामय मुझको कर जाती

 मुझे लवणमय करती हो।

 मुझमें नीर नहीं है देवी

जो कुछ है सब तेरा है ।

शक्ति पुंज आनंद लहर हो 

तुम बिन धर्म न मेरा है।

 पावन जल को मान के मेरा 

मनुज मान कर जाते हैं ।

ऐसे अपर गुणों से पोषित 

अन्य मान पा जाते हैं ।

मुरलीधर मिश्र 

देवरिया/ वाराणसी 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें