Jaunpur News: अधिवक्ता विष्णु कांत तिवारी को आजीवन सदस्यता प्राप्त हुई
अश्वनी तिवारी @ नया सवेरा
जौनपुर। जनपद के मुंगराबादशाहपुर निवासी अधिवक्ता विष्णु कांत तिवारी को उच्च न्यायालय प्रयागराज के बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट राकेश पाण्डे “बबुआ ” द्वारा लाइफटाइम मेंबरशिप सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
यह सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित रहे। इस अवसर पर राकेश पांडे ने विष्णु कांत तिवारी के विधिक क्षेत्र में योगदान, सक्रियता एवं समर्पण की सराहना की। विष्णु कांत तिवारी ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और अधिक निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अधिवक्ता धर्म का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा।समारोह के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वर्तमान परिस्थितियों में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता करना सामूहिक जिम्मेदारी : डीएम
![]() |
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
