BREAKING

Jaunpur News: शाहगंज में खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

अनूप जायसवाल @ नया सवेरा 

शाहगंज,जौनपुर। नगर के अयोध्या मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन के दो नंबर गेट के सामने शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार की ओर जा रही सवारी बस ‘सफर एक्सप्रेस’ ने सड़क किनारे खड़ी गेहूं लदी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के आगे खड़ी डीसीएम भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक और डीसीएम को भी भारी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिससे चीख पुकार मच गई। हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: धूमधाम से मनाया गया अघोरेश्वर महाप्रभु मूर्ति स्थापना दिवस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरु कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें