BREAKING

Jaunpur News: दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत दूसरा घायल



नया सवेरा नेटवर्क

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज बाजार के आगे विशेसरपुर गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरी बाइक को चला रहा युवक भी घायल हो गया। थाना क्षेत्र के वैसपार गांव निवासी बटोही सोनकर का 19 वर्षीय एकलौता पुत्र रोहन सोनकर सुबह 11 बजे घर से बाजार दवा लेने गया था।

दवा लेकर वापस घर की तरफ जा रहा था तभी घटना स्थल पर सामने से आ रहा तेजगति से दूसरा बाइक सवार की रोहन की बाइक से जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों बाइके बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में रोहन की मौके पर मौत हो गयी जबकि घायल दूसरे युवक को इलाज हेतु शहर ले जाया गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव मृतक युवक के शव को मर्चरी भेज दोनों बाइकों को थाने ले गयी। एकलौते बेटे की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रेन से कटकर इंजीनियर की मौत

Advt


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें