BREAKING

Jaunpur News: ट्रेन से कटकर इंजीनियर की मौत

नया सवेरा नेटवर्क

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में निर्माणाधीन अंडर रेलवे पास निर्माण में कार्यरत सहायक इंजीनियर चंद्रेश सिंह का शुक्रवार देररात ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। शनिवार सुबह पहुँचे मृतक युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम हेतु भेज दिया।

यह भी पढ़ें | Admission Open: तिलकधारी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज जौनपुर

जनपद मिर्जापुर के पीडब्ल्यूडी महुअरिया निवासी वीरेन्द्र सिंह खरवार का 26 वर्षीय पुत्र चन्द्रेश सिंह थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में निर्माणाधीन 17सी अंडर पास पुलिया में सहायक इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। रात्रि खाना पीना खाने के बाद चन्द्रेश मोबाइल पर बात करतें हुए रेलवे लाइन की पटरी पर बैठ गया इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। सुबह सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मर्चरी भेज दिया। दस बजे के करीब पहुँचे पिता की तहरीर पर पुलिस लिखापढ़ी कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें