Bareilly News: उपनिषद विषय पर पेंटिंग प्रदर्शनी के विजेता पुरस्कृत
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। गंगाशील महाविद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी में उपनिषद विषय पर राष्ट्रीय स्तर के कई कलाकारों ने 60 से अधिक चित्र प्रदर्शित हुए।इनमें इसमें प्रो. पंपा गौतम की शीर्षक उपनिषद, डॉ. आशीष कुमार की स्वयंभू, मनीषा जैन की नेचर द्वितीय, डॉ. मधु की उपनिषद, प्रो. आनंद की ब्रह्म सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग रहीं। नबावगंज के फैजुल्लापुर स्थित महाविद्यालय के चित्रकला विभाग की ओर से उपनिषद विषय पर अखिल भारतीय चित्रकला प्रदर्शनी और सम्मान समारोह हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि उत्कर्ष ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. आर एस पुंडीर रहे।साहित्यकार देवेंद्र देव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में उपनिषद विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित करने पर डॉ शशि वाला राठी का साधुवाद देते हुए कहा कि आज समाज को अपने धर्मग्रंथ की लाल कपड़े में लपेट कर उसकी पूजा करने की जरूरत नहीं बल्कि अपने बच्चों को भी उसे पढ़ने को प्रेरित करने की जरूरत है ताकि धर्मग्रंथों में नचिकेता, अनुसुइया आदि का भी ज्ञान हो सके।
उन्होंने अपनी चित्रकला का डिमांस्ट्रेशन कर नचिकेता एवं यमराज का चित्र भी बनाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देवेंद्र देव ने धर्मग्रंथों - उपनिषदों के चरित्रों का वर्णन किया। सुनील कुमार विश्वकर्मा को "कलम बरेली की" भी भेंट की गई। इस चित्रकला प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर के उत्तर प्रदेश, देहरादून, भोपाल, झारखंड, राजस्थानआदि के कलाकारों के 60 से अधिक चित्र प्रदर्शित हुए। प्रदर्शनी में पांच सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियां चयनित हुई, इसमें प्रो. पंपा गौतम की शीर्षक उपनिषद, डॉ. आशीष कुमार की स्वयंभू, मनीषा जैन की नेचर द्वितीय, डॉ. मधु की उपनिषद, प्रो. आनंद लखटकिया की ब्रह्म सर्वश्रेष्ठ रहीं। इस अवसर पर खुशी जैन, रचना बागची, डॉ. अन्नू महाजन, डॉ. बिंदु अवस्थी की कलाकृतियों का सांत्वना पुरस्कार मिला।
इस अवसर पर साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ ब्रजेश शर्मा, उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, कलम बरेली के संपादक निर्भय सक्सेना, रंजीत पांचाले, सुनीत मूना, बैकुंठ देवी महिला महाविद्यालय आगरा की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह, सचिव डॉ. एन के गुप्ता, कार्यकारिणी निर्देशिका डॉ. शालिनी माहेश्वरी, संयोजिका डॉ. शशि बाला राठी, डॉ. सरोज भार्गव, डॉ. साधना सिंह, डॉ. आर के सिंह, गिरधारी लाल चतुर्वेदी, डॉ. स्वाति, डॉ. प्रीतिका, डॉ. दुरैश चंद्र, डॉ सीमा चतुर्वेदी, प्रदीप शर्मा, डॉ मनीष वैष्णव, डॉ संकेत वाली आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: कुर्मी क्षत्रिय सभा के परिचय सम्मेलन में हुआ 17 कन्याओं का विवाह
![]() |
| विज्ञापन |



