Jaunpur News: मानवता हुई शर्मसार .... कुत्ते नोच रहे थे नवजात का शव
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला अस्पताल के लाश घर के पास कुत्ते एक नवजात का शव नोच रहे थे। जब इसकी जानकारी अस्पताल के कर्मचारियों को मिली तो इसकी सूचना तुरंत भंडारी पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है कि आखिर किसने नवजात के शव को लाश घर के बाहर फेंका था। बताया जा रहा है कि काली पन्नी में शव को भरकर फेंका गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: उपनिषद विषय पर पेंटिंग प्रदर्शनी के विजेता पुरस्कृत
| विज्ञापन |
Tags:
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
