BREAKING

Jaunpur News: मानदेय ना मिलने पर रोजगार सेवक संघ की कलम बंद हड़ताल

कई महीनो से लंबित वेतन व ईपीएफ भुगतान को लेकर बड़ा आक्रोश  बीडीओ को सौपा ज्ञापन 

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज/जौनपुर। विकासखंड सुजानगंज में मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने लंबित मानदेय व ईपीएफ भुगतान को लेकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। ग्राम रोजगार सेवक, एपीओ, तकनीकी सहायक व लेखा सहायक ने सामूहिक रूप से 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कलम बंद हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार आर्य सहित मनरेगा कर्मचारियों का कहना है कि उनका मानदेय और ईपीएफ का भुगतान कई महीनो से लंबित है जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किसानों के साथ आयोजित हुई संगोष्ठी

ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर आंदोलन के तहत रोजगार सेवक संघ के सदस्यों ने 18 अप्रैल शनिवार को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की। साथ ही मानदेय के लिए पृथक बजट की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग भी उठाई गई। ब्लॉक अध्यक्ष  दिलीप कुमार आर्य ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो हड़ताल को और तेज किया जाएगा, जिससे मनरेगा कार्य प्रभावित हो सकता है।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप आर्य, साजन लेखा सहायक, नीतेश सहगल तकनीकी सहायक, संजय गुप्ता, दिनेश कुमार, दयाशंकर पटेल, राकेश कुमार, संदीप कुमार, कांशीराम, जिलाजीत, भोलानाथ, जयप्रकाश, जवाहरलाल, निशा पटेल, रीता देवी, रेनू यादव, प्रभाकर, राम कैलाश विश्वकर्मा, पंकज मणि तिवारी मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt


Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें