BREAKING

Mumbai News: तुलसी मानस में सुंदरकांड से सजी एलुमनाई मीट, दशकों बाद लौटे पूर्व छात्र

67 वर्ष बाद विद्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री, बोले—संस्कार आधारित शिक्षा ने गढ़ा जीवन का आधार

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। परेल स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर और श्री तुलसी मानस हिन्दी माध्यमिक विद्यालय के 70 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सुंदरकांड पाठ और एलुमनाई मीट सप्ताह ने पुराने और नए विद्यार्थियों को एक मंच पर ला दिया। दशकों बाद लौटे पूर्व विद्यार्थियों ने अपनी यादें ताजा कीं। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब राज्य के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद रमेश दुबे 67 वर्ष बाद अपने विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा, 'हमारे समय में पहली पीरियड में धर्म शिक्षा अनिवार्य थी, जिसने हमें समाज और परिवार के प्रति जिम्मेदार बनाया। आज वही संस्कार जीवन में मार्गदर्शक हैं।'

मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने सुंदरकांड से कार्यक्रम की शुरुआत को संस्थान की मूल भावना के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा, '10 से 67 साल बाद लौटे लोग आज भी खुद को इसी विद्यालय का बच्चा मानते हैं, यही इसकी सबसे बड़ी पूंजी है।

ट्रस्टी माणिक लाल शाह ने पूर्व विद्यार्थियों की बड़ी उपस्थिति पर भावुक होते हुए कहा, 'पूर्व छात्रों के सहयोग से हम इस संस्था को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।' पूर्व विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष एन.के. पांडेय ने इसे पीढ़ियों को जोड़ने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा, तुलसी मानस ने हमें जो पहचान दी है, उसे लौटाने का यह प्रयास है। हमारा लक्ष्य है कि हर पूर्व विद्यार्थी फिर से इस परिवार से जुड़े और संस्था को आगे बढ़ाए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किसानों के साथ आयोजित हुई संगोष्ठी

सुंदरकांड के यजमान रामकिशोर दरक ने विद्यालय की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि इस संस्थान ने हिंदीभाषी समाज को शिक्षित कर उन्हें रोजगार और व्यवसाय में स्थापित किया है। वहीं, 53 वर्ष बाद लौटे उद्योगपति राजपति तिवारी ने कहा, 'यहां आकर ऐसा लगा जैसे बचपन लौट आया हो। आज समझ आता है कि शिक्षकों की बातें जीवन में कितनी महत्वपूर्ण थीं।'

विद्यालय के प्रिंसिपल अमित सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा,  पूर्व विद्यार्थियों का यह जुड़ाव वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा और संस्थान को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर सुमिता सुमन सिंह, जयंती लाल शाह,आनंद प्रकाश सिंह,पुरुषोत्तम अग्रवाल, जगदीश तिवारी, अशोक जायसवाल, रमेश लोढ़ा, शांतिलाल जैन, मोहन सिंह,प्रमोद यादव,बेला आश, कैप्टन कमलेश सिंह, अखिलेश गुप्ता, ईश्वरचंद साव, मदन जैन, हीना जैन, राज तिवारी, भरत जैन, कैप्टन जीवन तिवारी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें