BREAKING

Mumbai News: भिवंडी में खुलने जा रहा ‘आउटलेट मॉल ऑफ इंडिया’, डिस्काउंट शॉपिंग को मिलेगी नई दिशा

नया सवेरा नेटवर्क

भिवंडी। महाराष्ट्र के रिटेल सेक्टर में बड़ा बदलाव लाने वाला ‘आउटलेट मॉल ऑफ इंडिया’ जल्द ही भिवंडी में शुरू होने जा रहा है। भूमि वर्ल्ड द्वारा विकसित यह राज्य का पहला डेडिकेटेड आउटलेट मॉल होगा, जो डिस्काउंट शॉपिंग के साथ मनोरंजन का नया अनुभव देने के लिए तैयार है। इस मॉल के शुरू होने से भिवंडी की पहचान केवल औद्योगिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह मुंबई महानगर क्षेत्र का तेजी से उभरता रिटेल, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट हब बनकर सामने आएगा।

मॉल में 150 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध होंगे, जहां ग्राहकों को सालभर ‘ऑलवेज ऑन डिस्काउंट’ का फायदा मिलेगा। अरमानी एक्सचेंज, सुपरड्राय, लाकोस्टे, लीवाइस, एएसिक्स, कैल्विन क्लाइन, टॉमी हिलफिगर, जैक एंड जोन्स और वेरो मोडा जैसे बड़े ब्रांड्स यहां मौजूद रहेंगे। ग्राहक प्रीमियम कपड़े, फुटवियर और एक्सेसरीज आकर्षक कीमतों पर खरीद सकेंगे।‘आउटलेट मॉल ऑफ इंडिया’ को सिर्फ शॉपिंग तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे ‘रिटेलटेनमेंट हब’ के रूप में विकसित किया गया है। यहां 2500 सीटों वाला ओपन-एयर एम्फीथिएटर बनाया गया है, जहां सालभर लाइव कॉन्सर्ट, स्टैंड-अप कॉमेडी, ब्रांड लॉन्च और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही एक एकड़ में फैला फ्ली मार्केट भी होगा, जहां पॉप-अप स्टॉल्स और इंडी ब्रांड्स ग्राहकों को नया अनुभव देंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: करौदी कला की बेटी आकांक्षा गौतम बनीं डिप्टी जेलर, गांव आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

फूड और डाइनिंग के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। मॉल में फूड एवेन्यू के तहत क्यूएसआर, फाइन डाइनिंग और छह रूफटॉप रेस्टोरेंट्स होंगे। इसके अलावा 25 हजार स्क्वेयर फीट में फैली बड़ी फ्लैगशिप ब्रुअरी और 20 से ज्यादा फूड ट्रक्स भी यहां आकर्षण का केंद्र रहेंगे।मनोरंजन के लिए यहां गोल्फिंग और गो-कार्टिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे परिवार और युवाओं को एक ही जगह पर पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज मिलेगा। भूमी वर्ल्ड के प्रबंध निदेशक प्रकाश पटेल ने कहा कि यह प्रोजेक्ट भिवंडी को एक बड़े रिटेल और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करेगा। खासकर युवाओं को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स आसान कीमतों पर उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य है।बेहतर कनेक्टिविटी भी इस प्रोजेक्ट की खासियत है। समृद्धि महामार्ग और आगामी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक होने के साथ-साथ यह मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पुणे-नाशिक हाईवे से आसानी से जुड़ा हुआ है।

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें