BREAKING

Jaunpur News: करौदी कला की बेटी आकांक्षा गौतम बनीं डिप्टी जेलर, गांव आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा 

रामपुर,जौनपुर। जिले के विकासखंड रामपुर अंतर्गत ग्राम सभा करौदी कला की होनहार बेटी आकांक्षा गौतम के डिप्टी जेलर पद पर चयन के बाद उनके गांव आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही आकांक्षा अपने गांव पहुंचीं, पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया और हर ओर खुशी की लहर दौड़ गई।

गांव के प्रवेश द्वार पर ही ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने फूल-मालाओं, तिलक और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। "बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ" जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। लोगों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। यह दृश्य किसी त्योहार से कम नहीं लग रहा था।

आकांक्षा गौतम, जो पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला प्रसाद एवं ग्राम प्रधान सरोज देवी की पुत्री हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनके गांव आगमन को लेकर पहले से ही विशेष तैयारियां की गई थीं, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संचारी रोग से संबंधित सफाई कर्मियों की बैठक हुई संपन्न 

स्वागत समारोह के दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनीता वर्मा ने आकांक्षा को माला पहनाकर बधाई दी और कहा कि क्षेत्र की इस बेटी ने हम सभी का गौरव बढ़ाया है। बड़ी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्र के सम्मानित लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने फूल-मालाओं से आकांक्षा का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आकांक्षा की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और जनपद के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी एक मिसाल बनेगी और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

इस अवसर पर आकांक्षा गौतम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता उनके माता-पिता, गुरुओं और गांववासियों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगी तथा समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने आकांक्षा गौतम को ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें