BREAKING

Jaunpur News: संचारी रोग से संबंधित सफाई कर्मियों की बैठक हुई संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र पंचायत सुजानगंज के विशाल सभागार में सफाई कर्मचारियों की आवश्यक बैठक प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम पाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सफाई कर्मियों को संबोधित करते हुए राम पाल सिंह ने कहा कि संचारी रोग न हो इसके लिए सफाई कर्मचारी अपने अपने कार्य क्षेत्र में सफाई पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यज्ञ लाभकारी योजना है। इससे बिजली की बचत होगी। सरकार इस पर अनुदान भी दे रही है। इस योजना का लाभ आप लोग स्वयं ले और अपने अपने क्षेत्र में लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करें। सफाई कर्मियों को आई जी ओ टी कर्मयोगी पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोर्स करके प्रमाण प्राप्त करें। कार्यक्रम को सौरभ सिंह नेहा मौर्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बाबुलनाथ तिवारी सहित भारी संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार गुप्ता ने किया।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: बरेली में शिवभक्तों को 6 अप्रैल को सोमनाथ महादेव के खंडित अवशेष के दर्शन होंगे

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें