BREAKING

Bareilly News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी की अध्यक्षता में सदर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में निर्देश दिए गए कि आई. जी. आर. एस में आ रही शिकायतों का निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। जनपद बरेली की तहसील सदर स्थित सभागार में मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी द्वारा सर्वप्रथम तहसील दिवस रजिस्टर तथा उपस्थिति रजिस्टर को देखा गया। उन्हाेने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि आमजन की शिकायतों का यथाशीघ्र और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए और इसी दृष्टिकोण से जिला मुख्यालयों पर जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। शीघ्र ही समस्त तहसील मुख्यालयों व सम्पूर्ण समाधान दिवसों की भी लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू हो जाएगी, ऐसे में समस्त अधिकारी समय से सम्पूर्ण समाधान दिवसों में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। जनता की शिकायतों के निस्तारण में कोई समस्या ना आए। 

मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी ने कहा कि आई. जी. आर. एस में आ रही शिकायतों का निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिस शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण किया जाए उससे दूरभाष पर वार्ता कर यह भी पूंछा जाए कि वह इस शिकायत के निस्तारण से सन्तुष्ट है या नही। शासन की मंशानुरुप आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनके प्रति संवेदनशील रहे तथा आम जनमानस के बीच जागरूकता पैदा करें कि वे अपनी समस्याएं स्वयं लेकर आएं, किसी बिचौलिया का सहारा ना लें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: भिवंडी में खुलने जा रहा ‘आउटलेट मॉल ऑफ इंडिया’, डिस्काउंट शॉपिंग को मिलेगी नई दिशा 

📢 Admissions Open 2026–27  Mount Litera Zee School, Jaunpur  Where Learning Meets Excellence  🌟 Nurturing Values | Inspiring Minds | Building Futures  👉 Nursery to Grade 12  🏆 Scholarship Test – 5 April 2026  💥 Get up to 50% Scholarship on Fees  💸 Registration Fee: सिर्फ ₹49  📌 Limited Seats – Apply Now!  📍 Fatehganj, Jaunpur  📞 7311171181 | 7311171182
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें