Jaunpur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
चन्दवक, जौनपुर। क्षेत्र के बराहिमपुर गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बराहिमपुर गांव के छोटेलाल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि अपनी बेटी की शादी जुलाई 2024 में केराकत थाना क्षेत्र के नदौली निवासी अनिल यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार करीब पांच लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण सहित घरेलू सामान दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही पति अनिल यादव, ससुर रामआसरे यादव, सास मीरा देवी, चाचा गुलाब यादव, देवर अंकित यादव व ननद निधि यादव द्वारा दहेज को लेकर बेटी का उत्पीड़न करने लगे। सभी ससुराली जनों ने अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये नकद और सोने का ब्रेसलेट की मांग की। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी के साथ बार बार मारपीट किया गया और बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर चंदवक बाजार में छोड़ दिया और दोबारा ससुराल न आने की हिदायत भी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बेसहूपुर के हिमालय सिंह बने पीसीएस अफसर
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
