Jaunpur News: बेसहूपुर के हिमालय सिंह बने पीसीएस अफसर
पैतृक गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सच्चा प्रतिभाशाली व्यक्ति विपरीत हालात में भी धैर्य, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर अपनी पहचान बनाता है। विषम परिस्थितियां अक्सर प्रतिभा को निखारने वाली कसौटी साबित होती हैं, जहां आत्म-विश्वास और सकारात्मक होता है। हिमालय ने परिवार के साथ साथ पूरे गांव और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
पैतृक गांव पहुंचने पर हिमालय ने कहा सही दृष्टिकोण से सफलता प्राप्त की जा सकती है। बदलापुर थाना अंतर्गत स्थित बेसहूपुर, घनश्यामपुर निवासी अजय सिंह के सुपुत्र हिमालय सिंह न पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता डासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गांव का सम्मान बढ़ा दिया। पिता अजय कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां साधारण गृहणी
प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं पिता
बदलापुर थाना अंतर्गत स्थित बेसहूपुर, घनश्यामपुर निवासी अजय सिंह के सुपुत्र हिमालय सिंह ने पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया। पिता अजय कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्रातक और स्रातकोत्तर की पढ़ाई कर चुके हिमालय सिंह हमेशा से ही विनम्र, अनुशासित और कड़ी मेहनत करने वाले विद्यार्थी रहे। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुके हिमालय सिंह हमेशा से ही विनम्र, अनुशासित और कड़ी मेहनत
करने वाले विद्यार्थी रहे। प्रथम प्रयास में ही नायब तहसीलदार के पद पर पहुंचने वाले हिमालय सिंह का लक्ष्य आईएएस बनना है। सेवानिवृत शिक्षक तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज उनके घर पर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों में प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, प्रवक्ता हृदय प्रकाश तिवारी, पुष्यमित्र दुबे, प्राथमिक शिक्षक संघ के बदलापुर अध्यक्ष उमेश मिश्रा, डॉ अरविंद गुप्त, एडवोकेट सूर्यमणि पांडेय, सोहनलाल स्वर्णकार जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव, शशिधर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पत्नी को पीट रहे पति को मायका वालों पीटा
| विज्ञापन |
