BREAKING

Jaunpur News: पत्नी को पीट रहे पति को मायका वालों पीटा

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के सखोई गांव के पास पति-पत्नी रविवार को आपस में विवाद कर मारपीट कर रहे थे। महिला ने अपने मायके फोन कर सूचना दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के पति को मारपीट तथा धमका कर चले गए। जानकारी के अनुसार श्यामरती देवी पत्नी सोनू की शादी 2024 में जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन गांव में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता रहा। दो माह पहले पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया। श्यामरती देवी अपनी मायके केराकत थाना क्षेत्र के केराकत कस्बे चली आई। मायके में दो महीने रहने के बाद उसका पति किसी तरह से केराकत अपनी पत्नी को लेने आया। तो पत्नी के घर वालों ने उसकी विदाई कर दी जब पति पत्नी केराकत से चले तो जफराबाद थाना क्षेत्र के सखोई गांव के पास पहुंचकर किसी बात को लेकर अनबन हो गई यह अनबन इतना बढ़ गया। दोनों में काफी विवाद हो गया। यही विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। उसका पति इतना क्रोधित हो गया कि उसे वहीं मारपीट कर घायल कर दिया। क्रोधित पत्नी ने अपने मायके  केराकत घर वालों को फोन किया। कुछ ही समय में महिला के घर वाले पहुंचकर सोनू की जमकर पिटाई करने के बाद अपने साथ महिला को लेकर घर चले गए। महिला का पति क्रोधित होकर पुलिस को सूचना देने के लिए वहां से अपने घर की ओर चला गया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: डोंबिवली में 9 कुंडिय गायत्री महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा संपन्न 

ADMISSION OPEN 2026–27: UMANATH SINGH HR. SEC. SCHOOL |  Address: Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (U.P.) | Contact:7705805821, 9839155647
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें